नेपाल: चुनावी हलचल तेज: कार्यवाहक PM सुशीला कार्की की सरकार से चार मंत्रियों का इस्तीफा, लड़ेंगे आम चुनाव

Spread the love

नेपाल में आगामी आम चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अगुवाई वाली सरकार के चार मंत्रियों ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए इन सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञान और शिक्षा मंत्री महाबीर पुन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद म्याग्दी जिले से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सोमवार को संचार मंत्री जगदीश खरेल और खेल मंत्री बबलू गुप्ता ने भी मंत्री पद छोड़कर प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा?
जगदीश खरेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की ओर से ललितपुर-2 निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है, जबकि बबलू गुप्ता ने सिराहा-1 सीट से पर्चा भरा है। इसके अलावा, ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री कुलमान घिसिंग ने कुछ सप्ताह पहले ही इस्तीफा देकर उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में नई भूमिका संभाली थी। घिसिंग ने मंगलवार को काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 से अपना नामांकन दाखिल किया।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में होने वाले इस आम चुनाव में कुल एक करोड़ 89 लाख तीन हजार 689 मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें 92 लाख 40 हजार 131 महिलाएं शामिल हैं।

जेन जी आंदोलन से पूर्व पीएम केपी ओली को देना पड़ा इस्तीफा

  • बीते साल सितंबर में हुए जेन जी आंदोलन की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
  • जेन जी ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे, जो बाद हिंसक हो गए थे।
  • ओली के इस्तीफे के बाद 12 सितंबर को 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
  • उनकी सिफारिश पर राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर चुनाव की तारीख की घोषणा की थी।
और पढ़े  अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन- ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love