नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ, जिसने एक युवा जीवन को छीन लिया।
मृतक किशोर की पहचान सचिन राठौर के रूप में हुई है, जो शिव शंकर ट्रांजिट कैंप का निवासी था। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। दुखद बात यह रही कि क्षतिग्रस्त डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल किशोर की गर्दन में घुस गए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में सचिन के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।






