Navy Agniveer -बड़ी खबर: आज ख़त्म हो रही नौसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन की समय-सीमा बढ़ी आगे,अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Navy Agniveer -बड़ी खबर: आज ख़त्म हो रही नौसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन की समय-सीमा बढ़ी आगे,अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार 28 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) – 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 रिक्तियां अग्निवीर (MR) – 01/2023 बैच के लिए हैं।

पात्रता मानदंड और आयु सीमा
नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म एक मई, 2002 से 31 अक्तूबर, 2005 के बीच होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल के मध्य होना चाहिए। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने गणित और भौतिकी के साथ 12वीं की परीक्षा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से पास की हो और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में से कम से कम एक विषय पढ़ा हो।

आवेदन शुल्क
नौसेना अग्निवीर भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीजा/ मास्टर/ रुपे क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई का उपयोग करके 550 रुपये का परीक्षा शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा।

और पढ़े  त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें कारण?
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…