आज से नौतपा शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं, UP में लू और आंधी की दोहरी मार

Spread the love

समान से बरस रही आग देश के बड़े हिस्से को लगातार झुलसा रही है। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य की गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ने पहले से ही अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा।

 

उत्तर प्रदेश लू और आंधी की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 46.8 डिग्री के साथ बांदा यूपी में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी भारत को छोड़कर अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना रहा। देश के बड़े भू-भाग में शुक्रवार तक राहत की उम्मीद भी नहीं है। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।

 

एनसीआर में 29 से बदलेगा मौसम, बारिश की उम्मीद

    • मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।
  • इन राज्यों के 50 फीसदी इलाकों तक में शुक्रवार को बारिश, आंधी का अनुमान है। इसके कारण इन इलाकों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
  • मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
और पढ़े  नेपाल- बालेन शाह ने खोली ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की राह, सबसे पहले भारत के राजदूत से की मुलाकात

केरल में बारिश, उत्तराखंड में ओले
मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरल के तट से टकरा सकता है। इसके पहले ही केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी व उससे सटे इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

  • असम, सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय के अलावा पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज आंधी-बारिश का अनुमान जारी किया है।
  • असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, उप हिमालयी प. बंगाल में कुछ स्थानों पर 60-100 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कई जगह ओले गिरने की सूचना है।

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल- बालेन शाह ने खोली ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की राह, सबसे पहले भारत के राजदूत से की मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveभारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से सिंहदरबार में मुलाकात…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल: पुलिस हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत?: CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, परिवार से की मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात…


    Spread the love