पश्चिम बंगाल- 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक, कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा दादा बन गए

 

श्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। चुनाव आयोग की शुरुआती जांच में 1.67 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम और उम्र से जुड़े रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। 13.5 लाख मतदाताओं के मामले में पिता और माता का नाम एक ही दर्ज है। इसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। अजीबोगरीब गड़बड़ियां सामने आने से आयोग चौकन्ना हो गया है।

 

85 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी
चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 85 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में पिता के नाम को लेकर गड़बड़ी पाई गई हैं। रिकॉर्ड में 11 लाख 95 हजार 230 ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जिनके पिता की उम्र 15 साल से भी कम है। जांच में यह भी सामने आया है कि 24.21 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके छह बच्चे हैं। रिकॉर्ड में 3 लाख 29 हजार 152 ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जो 40 वर्ष से कम उम्र में ही दादा बन गए हैं।

कई मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक
जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया है कि कई परिवारों में एक ही व्यक्ति का नाम किसी मतदाता के पिता के रूप में दर्ज है, तो किसी अन्य मतदाता के मामले में वही नाम माता के स्थान पर दर्ज है। इस तरह की विसंगतियों ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा ने ममता सरकार पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया
मामला सामने आते ही विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता देवजीत सरकार ने आरोप लगाया कि यह पूरी व्यवस्था फर्जीवाड़े से भरी हुई है। उन्होंने कहा, इसके पीछे गहरी चाल है। इस पर तुरंत चुनाव आयोग को ध्यान देना होगा। यह कैसे संभव है कि इतने सारे मतदाताओं के पिता और माता का नाम एक ही हो। उनका दावा है कि कम उम्र में पिता बनने जैसे रिकॉर्ड दरअसल फर्जी या भूतिया मतदाताओं की ओर इशारा करते हैं।

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…