नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।

Spread the love

 

 

नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार*

*प्रैस नोट*

माननीय मुख्यमंत्री जी के *”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि“ ऑपरेशन प्रहार* को साकार करने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री जसवीर चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में *थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम* द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक *04.06.2026 को थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी)* की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के निकट से 02 अभियुक्तों को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ नं 75/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0* पंजीकृत किया गया हैं।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगीः-*

1-गजब सिहं ( उम्र 27 वर्ष ) पुत्र गंगो सिंह निवासी अटलबन्द धऊ पासा भरतपुर राजस्थान-311 ग्राम स्मैक

2. सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह निवासी उपरोक्त-307 ग्राम स्मैक

कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाईल मोर्फिन) मय एक वाहन सं0. RJ 05-CC-8027 हुडंई औरा मय एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया।

और पढ़े  जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

*पूछताछ अभियुक्तः-*

पूछताछ में अभियुक्त सीता राम द्वारा बताया गया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है जो आर0ओ0 प्लांट भरतपुर राजस्थान में कार्य करता है। अभियुक्त सीता राम टैक्सी चालक है, जिसका जाडापानी मुक्तेश्वर में ससुराल है। बीते रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आया थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को देकर मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की योजना बनाई थी।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

*अभियुक्त गजब सिंह के विरुद्ध थाना अटलबन्द भरतपुर राजस्थान में निम्न अभियोग पंजीकृत है।*

1- एफआईआर न0. 277/2020 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
2- एफआईआर न0. 342/2022 धारा 411/420/471/473 भादवि व 19 राजस्थान आबकारी अधि0
3- एफआईआर न0. 246/2023 धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधि0
4- एफआईआर न0. 208/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है ।

 

*वर्ष-2026 की कुल कार्यवाही का विवरण*

1- चरस कुल 11 अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 11 किलो 59 ग्राम चार कीमत-12,11,800 रू0

2- डोडा-02 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 20 किलो 337 ग्राम कीमत-1,01,685 रू0

3- स्मैक कुल 31 अभियोग पंजीकृत कर 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 02 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा कीमत 6,54,58,800/-

4- गांजा कुल 05 अभियोग पंजीकृत कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कब्जे से 48 किलो 606 ग्राम कीमत लगभग 12,15,150/-
5- नशे के इंजेक्शन कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 13 अभियुक्तो को गिरफ्तार कब्जे से 1023 नशे के इंजेक्शन कीमत 51,150/-

*पुलिस टीम-*

और पढ़े  खटीमा- स्वतंत्रता दिवस पर 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

1- श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम।
2- श्री मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी नैनीताल।
3- हे0कानि0 कुन्दन कठायत, (एसओजी)।
4- हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, (एसओजी)।
5- कानि टीका राम कोतवाली काठगोदाम।
6- कानि0 अशोक रावत (एसओजी)।
7- कानि0 भानु प्रताप (एसओजी)।
8- कानि0 अनिल गिरी (एसओजी)।
9- कानि0 अरविन्द बिष्ट (एसओजी)।

*नोटः- एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा टीम को इस सराहनीय कार्य करने के लिये 2500/-रू0 से पुरस्कृृत करने की घोषणा की गयी है।*

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love