नैनीताल- आज भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे नैनीताल जिले के सभी स्कूल।।

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 16 सितम्बर को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। संभावित आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव हेतु विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

 

 

 

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी आवश्यक सेवाओं और आपात कार्यवाही को सतर्कता के साथ जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े आरोप
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love