नैनीताल: नैनीझील में मिले शव की हुई शिनाख्त,अल्मोड़ा निवासी दन्या मेहरागांव का रहने वाला था मृतक।।

Spread the love

नैनीताल: नैनीझील में मिले शव की हुई शिनाख्त,अल्मोड़ा निवासी दन्या मेहरागांव का रहने वाला था मृतक।।

नैनीझील में रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता नजर आया। पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी पर्यटक गाइड के तौर पर हुई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रविवार को मल्लीताल जूम लैंड बोट स्टेंड के पास लोगों ने झील में एक शव देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल डीवी सोलंकी और एसएसआई दीपक बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी के पहुंचते ही शव झील में ओझल हो गया। काफी मशक्कत बाद शव न मिलने पर दमकल टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद झील में कांटे डालने पर शव मिला। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शव की पहचान मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह (35) के रूप में हुई। ललित नैनीताल में पर्यटक गाइड का काम करता था। मृतक के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *