नैनीताल- आदमखोर बाघ की दहशत खत्म, महिला को मारने वाला वन्यजीव किया ट्रैंक्यूलाइज

Spread the love

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में हंसी देवी को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर बाघ की दहशत आखिरकार खत्म हो गई। वन विभाग के दो डॉक्टरों की टीम ने बाघ को सोमवार देर शाम ट्रैंक्यूलाइज किया। इसके बाद उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

विभाग ने बाघ को उसी जगह से पकड़ा जहां महिला की मौत हुई थी। नैनीताल के डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि पकड़ा गया बाघ ही आदमखोर है, इसकी पुष्टि डीएनए सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीएनए सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार शाम बाघ घटनास्थल के पास घूमता हुआ दिखाई दिया था, इसके बाद बाघ को पकड़ने की योजना बनाई गई। डीएफओ ने क्षेत्र में टीम मुस्तैद रहेगी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग की टीम को बाघ पकड़े जाने के बाद भी क्षेत्र में गश्त जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 11 अप्रैल से होगी हेली सेवा की बुकिंग, केवल यहां बुक कर सकेंगे टिकट, जानिए..
  • Related Posts

    मोटाहल्दू: परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,लापता हुई बालिका पूरी तरह सुरक्षित।

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर…


    Spread the love

    देहरादून: सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाने के मामले में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण बरी, जानें..

    Spread the love

    Spread the love   न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ईशांक राजपूत की कोर्ट ने सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के आरोप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण को बरी कर…


    Spread the love