नैनीताल- बर्फबारी और बारिश के बाद नैनीताल की रफ्तार हुई ठप, आधे से अधिक शहर में बिजली–पानी गुल

Spread the love

 

 

 लंबे इंतजार के बाद आंखिरकार 23 जनवरी को पड़ी बसंत पंचमी पर प्रकृति ने नैनीताल को बर्फबारी का तोहफा दे ही दिया। लेकिन बर्फबारी के साथ ही दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली नहीं आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली न होने से पेयजल वितरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है साथ ही बिजली बाधित होने से इंटरनेट की दिक्कतों के साथ ही लोगों के मोबाइल तक रिचार्ज नहीं हो सके हैं।

 

बता दें कि सर्द मौसम व बारिश के दौरान अधिकांशत: बिजली की समस्या रहती है। भौगोलिक परिवेश के अनुरूप बारिश में तेज हवाओं तथा सर्द मौसम में बर्फबारी के भार से पेड़ व उसकी टहनियों टूटने से अक्सर बिजली की लाइन बाधित हो जाती है। जिससे बिजली की दिक्कत होती है। बिजली की दिक्कत के साथ पानी की दिक्कत की परेशानी और इंटरनेट व मोबाइल रिचार्ज की दिक्कत होती है। इस असुविधा से लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट जाता है।

 

बीते दिवस शहर व आस-पास हुई बर्फबारी के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली गुल रही। बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों में आंशिक रुप से बिजली सुचारू हुई, लेकिन शहर के अधिकांश क्षेत्र में बिजली बाधित रही। शनिवार की सुबह भी कमोबेश यहीं आलम है। इससे लोगों के जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

कल शाम से हमारे इलाके में बिजली नहीं आई और ना ही पानी आया, थोड़ा बहुत पानी स्टोर था उससे काम चला लेकिन पानी गर्म करने की व्यवस्था नहीं हो पाई। आज सुबह थोड़ी देर को बिजली आई तो मोबाइल फोन, लैपटॉप चार्ज किए।-खुर्शीद हुसैन, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता

मैं कल शाम हल्द्वानी से कालाढूंगी होते हुए नैनीताल आया, बारा पत्थर के पास भारी बर्फ में बड़ी मुश्किल से अयारपाटा स्थित आवास पहुंचा। रातभर बिजली पानी न होने से परेशानी हुई. पानी दोपहर तक भी नहीं आया था।-अनूप साह, प्रसिद्ध फोटोग्राफर

और पढ़े  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य- गैरसैंण में बजट सत्र को औपचारिकता बनाने की तैयारी में सरकार

कल शाम से बिजली पानी गुल होने से बहुत ज्यादा परेशानी रही। भारी सर्दी में बिजली के बगैर सारे काम प्रभावित रहे, घर में मेहमान भी थे उन्हें भी परेशानी हुई, मोबाइल भी यूज नहीं किया जिससे बैटरी इमरजेंसी के लिए बची रहे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के ट्यूशन लेती हूँ कल उनकी भी छुट्टी करनी पड़ी।– हिना, शिक्षक, सूखाताल

महरागांव से आने वाली लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर को बिजली नहीं दी जा सकी है। कार्य जारी है। एक फेस के कार्य करने पर कुछ जगह बिजली है-पर्यंक पांडे एसडीओ ऊर्जा निगम

बिजली की दिक्कत के चलते पानी के पम्प सुचारु न होने से पानी की दिक्क़त आ रही है। जनरेटर से दो ही पम्प चल रहे है।-अंशुल ओझा एई जल संस्थान

बिजली की दिक्कत के चलते पानी के पम्प सुचारु न हो पा रहे हैं। इसी कारण पानी की समस्या आ रही है। जनरेटर से दो ही पम्प चल रहे है।-अंशुल ओझा एई जल संस्थान


Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love