नैनीताल- सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिला कलक्ट्रेट का किया वार्षिक निरीक्षण, खामियां मिलने पर भड़के

कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। आयुक्त ने एडीएम और अन्य कोर्ट मामलों में खामियां मिलने पर एडीएम और एसडीएम के पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम को एक महीने का समय देते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। पटल की खामियों पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने पटल सहायकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से नियमित मॉनीटरिंग करने को कहा।

शुक्रवार को आयुक्त ने डीएम और एडीएम कोर्ट के कार्यों, पर्वतीय और मैदानी रिकॉर्ड रूम, खनन पटल, सीआरए सेक्शन सहित अन्य पटल का निरीक्षण किया। आयुक्त ने डीएम से कहा कि रिकॉर्ड रूम के एक सेक्शन को डिजिटलाइज कराएं। फिर अन्य रिकॉर्ड रूम संबंधी सेक्शन को भी इसी तर्ज पर डिजिटलाइज करें। एडीएम (प्रशासन) कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त को एडीएम कोर्ट मामलों में भी खामियां मिलीं। इस पर आयुक्त ने पेशकारों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

दीवान सिंह बनाम नसरीन संबंधी वाद में 12 मई को निर्णय होने के बावजूद आदेश जारी न होेने पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। आयुक्त को डीएम कोर्ट के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिलीं। इसके बाद जूनियर क्लर्क (खनन पटल) के निरीक्षण में डीएम आदेश के बावजूद आरसी जारी नहीं करने पर पटल सहायक का स्पष्टीकरण मांगा गया।

रिकॉर्ड रूम में नकल के लिए आवेदन करने वाले आवेदक का फोन नंबर, तारीख और हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से आवेदन में लेने के निर्देश दिए। वहां डीएम वंदना सिंह, एडीएम फिंचाराम चौहान एवं शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी रहे।

और पढ़े  विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…