नैनीताल / रामनगर- कोतवाल अरुण सैनी और दरोगा जोगा सिंह पर कार्रवाई के निर्देश, लगे गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नैनीताल विक्रम की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में न आने पर सख्त रूख अपनाया है।

कोर्ट ने मामले में रामनगर कोतवाली के एसआई जोगा सिंह व कोतवाल अरुण सैनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने के डीजीपी को निर्देश दिए हैं। साथ ही एक महीने के भीतर की जाने वाली कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार रामनगर पुलिस ने आशु खान नामक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट में चार जनवरी को आत्मसमर्पण का प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन मामले की जांच कर रहे दरोगा जोगा सिंह चार जनवरी को भी कोर्ट में मौजूद नहीं थे।

अब बुधवार (आठ जनवरी) को जब आशु खान ने कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र दिया, तब भी उक्त दरोगा कोर्ट में उपस्थित नहीं थे। इस मामले में जब सहायक शासकीय अधिवक्ता ने रामनगर के कोतवाल से विवेचक जोगा सिंह के कोर्ट में न आने के बारे में पूछा तो उन्होंने अत्यंत अशोभनीय भाषा में उन्हें जवाब दिया। एडीजीसी ने इस बारे में कोर्ट को अवगत कराया। इस पर कोर्ट ने कोतवाल अरुण कुमार सैनी व एसआई जोगा सिंह के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को निर्देशित किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के उक्त आरोपी की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love