नैनीताल / रामनगर: 25 हजार के इनामी अभियुक्त के पास से 33 किलो गांजा बरामद,पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Spread the love

नैनीताल / रामनगर: 25 हजार के इनामी अभियुक्त के पास से 33 किलो गांजा बरामद,पुलिस ने किया गिरफ्तार.

FIR NO- 62/23
धारा- 8/20 NDPS ACT
दिनांक घटना- 04.02.2023
दिनांक सूचना – 04.02.23
घटनास्थल- पनोट नाले के पास गर्जिया रामनगर
वादी:- उ0नि0 कश्मीर सिंह

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1 जगत सिंह चौधरी पुत्र रतन सिंह नि0 सिलिमल्ली रसिया महादेव थाना थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल
बरामदा माल:- 33 किलो अवैध गांजा।

संक्षिप्त विवरण-

श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।
श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी , श्री बलजीत सिंह भाकुनी ,क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 04.02.2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 33 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही:-

दिनांक 04.02.23 को उ0नि0 कश्मीर सिंह मय उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व हे0का0 हेमन्त सिंह का0 बिजेन्द्र सिंह व का0 गगन भण्डारी जब हम पुलिसकर्मी चौकी गर्जिया क्षेत्र में नरभक्षी बाघ से लोगो को जागरूक करते हुए चौकी क्षेत्र मे मामूर थे जब हम पुलिसकर्मी लोगो को जागरूक करते हुए पनोट नाले के पास पहुँचे तो वहाँ पर जंगल किनारे एक व्यक्ति सफेद कट्टो के उपर बैठा दिखाई दिया जिसे नरभक्षी बाघ के बारे मे बताया तो वो हम लोगो को देखकर सकपका गया जिससे उसके कट्टे के बारे मे पूछा तो वो घबरा गया हम पुलिस वालो को शक होने पर उस कट्टे को चैक किया तो उसके अन्दर गांजा बरामद हुआ जिसे नाम पूछा तो उसने अपना नाम जगत सिंह उपरोक्त बताया तथा कहने लगा कि साहब मै अकसर यही पर आकर गांजे को बेचता हूँ क्योकि गर्जिया चौकी मे चैकिंग चलती रहती है जिस कारण मै चौकी गर्जिया से पहले ही रूक जाता हूँ गांजा खरीदने वाली पार्टिया यही से आकर गांजा खरीदकर ले जाती है । गिरफ्तार शुदा अभि0 से कुल 33 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं

अपराधिक इतिहास:-

1- FIR NO 89/22 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट व
2- FIR NO 162/22 U/S 8/20 NDPS ACT में धारा 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट

गिरफ्तारी टीम

1. SHO श्री अरूण कुमार सैनी
2. व0उ0नि0 अनीश अहमद
3. उ0नि0 कश्मीर सिंह
4. उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी
5. हे0का0 हेमन्त सिंह
6. का0 बिजेन्द्र सिंह
7. कानि0 गगन भण्डारी


Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *