नैनीताल- शराब के नशे में कार से मजदूरों को कुचलने वाला पुलिसकर्मी हुआ निलंबित

Spread the love

 

 

नैनीताल के तल्लीताल में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा ने शराब के नशे में फांसी गधेरा क्षेत्र में कलक्ट्रेट रोड पर राह चलते तीन मजदूरों को कार से रौंदकर घायल कर दिया था।

 

थाना पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव में कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया था। इस मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि कांस्टेबल ने नशे में वाहन चलाकर तीन लोगों को टक्कर मारने की घटना से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है।


Spread the love
और पढ़े  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य- गैरसैंण में बजट सत्र को औपचारिकता बनाने की तैयारी में सरकार
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love