नैनीताल पुलिस परिवार से बिछड गया 01 और जवान, बागपत के निकट ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना होने से थम गयी सांसे।

कल दिनांक-*29.03.2022* को नैनीताल पुलिस का *01 ट्रक* वाहन संख्या-UK-04GA-0190 , नैनीताल के उप कारगार हल्द्वानी में निरूद्ध 03 अभियुक्तों को मा0 न्यायालय ए0डी0जे0 जिन्द हरियाणा से मुल्जिम पैशी कराकर नैनीताल को वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान टोल प्लाजा के निकट, थाना बागपत क्षेत्र उ0प्र0 में एक ट्रक द्वारा पुलिस के उपरोक्त वाहन को टक्कर मार दी गयी। जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में नैनीताल पुलिस के उ0नि0(वे0श्रेणी) 23 स0पु0 रमेश सिंह निवासी बाजपुर उ0सि0नगर, कानि0 121 स0पु0 अरूण कुमार मौर्य निवासी दिनेशपुर उ0सि0नगर, कानि0 842 ना0पु0 प्रवीण सिंह निवासी द्वाराहाट अल्मोडा हाल हल्द्वानी जनपद नैनीताल, कानि0 655 ना0पु0 मनोज यादव निवासी दिनेशपुर उ0सि0नगर व वाहन चालक नवीन पाठक निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल सवार थे। दुर्घटना के कारण कानि0 121 स0पु0 अरूण कुमार मौर्या की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व कानि0 842 ना0पु0 प्रवीण सिंह, कानि0 655 ना0पु0 मनोज यादव के घायल होने पर उन्हें नजदीकी अस्पाताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद प्राथमिक उपचार चिकित्सक द्वारा हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

आज दिनांक-30.03.2022 को आरक्षी अरूण कुमार मौर्य के पार्थिव शरीर को बागपत पुलिस लाईन उ0प्र0 में उ0प्र0 पुलिस द्वारा शोक सलामी देकर पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान वार्ड नं0-06, शास्त्री नगर, रा0ई0कॉ0 दिनेशपुर जनपद उ0सि0नगर को रवाना किया गया। आरक्षी के पार्थिव शरीर को कल प्रातः उनके निवास स्थान के निकट स्थित क्रियाशाला में नैनीताल पुलिस तथा उ0सि0नगर पुलिस द्वारा सुसज्जित सलामी गार्द के साथ श्रद्धांजली अर्पित कर पंचतत्व में विलीन किया जायेगा। मृतक आरक्षी अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती सुमन मौर्य व 02 लडकी व 01 बालक को छोड गये। नैनीताल पुलिस के सम्पूर्ण पुलिस परिवार में आज आरक्षी के दुर्घटना में निधन होेने से दुख का माहौल व्याप्त हैै। समस्त पुलिस परिवार द्वारा इस अपूर्ण क्षति पर दुख तथा संवेदना प्रकट की गयी है। परमपिता परमेश्वर आरक्षी की दिवंगत आत्मा को शान्ति दें तथा परिवार को इस अपूर्ण क्षति से उत्पन्न दुखमय परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

और पढ़े  देहरादून: केंद्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में 249 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, विकसित भारत में योगदान की अपील

*मीडिया सैल हल्द्वानी*
*जनपद नैनीताल।*

Related Posts

सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

देहरादून- दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल…