नैनीताल हाईकोर्ट: हाईकोर्ट ने लगाई पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी की गिरफ्तारी पर रोक

Spread the love

नैनीताल हाईकोर्ट: हाईकोर्ट ने लगाई पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी की गिरफ्तारी पर रोक

हाईकोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। उनके खिलाफ भवाली थाने में 21 फरवरी को रामगढ में वक्फ बोर्ड की 100 नाली जमीन को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। वक्फ संख्या 610 के सचिव हसमत अली पुत्र मरहूम महफूज अली निवासी गौलापुर काठगोदाम ने कोतवाली भवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि नैनीताल के ग्राम विसारदगंज रामगढ़ स्थित वक्फ संख्या 610 वक्फ गुलाम कादिर नैनीताल की 28 एकड़ तथा ग्राम विसारदगंज के खाता संख्या 2 के खसरा संख्या 21, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 व 32 की भूमि वक्फ अभिलेखों में दर्ज चली आ रही है।

इस वक्फ संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता है लेकिन अकबर अहमद डम्पी इसे खुर्द बुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अकबर अहमद डम्पी ने अपनी याचिका में बताया कि यह भूमि उन्होंने 2007 में वक्फ बोर्ड से पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत 22 लाख रुपये में खरीदी थी। इसकी सेल डीड व दाखिल खारिज की प्रतिलिपि उनके पास है। 2007 में हुए दाखिल खारिज के खिलाफ जनवरी 2023 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कि गलत है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता अकबर अहमद डम्पी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

और पढ़े  चमोली- वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *