कोश्यारी: राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद दून पहुंचे कोश्यारी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कोश्यारी: राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद दून पहुंचे कोश्यारी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद देहरादून पहुंचे वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वह उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। वह उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, पदों से दूर रहकर चिंतन-मनन में समय व्यतीत करना चाहते हैं। सक्रिय राजनीति में वापसी के सवाल को भगतदा टाल गए।

वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। उनके आने से पहले ही वहां पार्टी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक मौजूद थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भगतदा का एयरपोर्ट पर ही स्वागत किया। वे भगतदा के साथ उनके आवास पर भी पहुंचे। आवास पर पहुंचते ही समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पीएम ने मुझे महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश का राज्यपाल बनने का अवसर दिया। उत्तराखंड का गौरव आप मुझे मानते थे, मैंने प्रयास किया कि उसी अनुकूल काम हो। वहां की जनता के बीच जितने भी कार्यक्रम किए हैं, उतने मुझे लगता है कि तीस साल में नहीं किए होंगे। जैसे उत्तराखंड की जनता मुझे प्यार करती है, वैसा प्यार मुझे वहां भी मिला।

अब चूंकि उम्र के एक नए पड़ाव पर हूं, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं रोजमर्रा की राजनीति और पदों से दूर रहकर कुछ सामाजिक, शैक्षणिक काम करना चाहता हूं। कुछ चिंतन-मनन किया जाए। इस दृष्टि से उनसे बात की। उन्होंने मेरी विनती मान ली। इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। मैं उत्तराखंड के उत्थान के लिए जो संभव होगा, वह करूंगा। सामाजिक, शैक्षिक, उद्यान, कृषि से जुड़े कई क्षेत्र हैं। राज्य इन क्षेत्रों में कैसे स्वावलंबी हो, उस दृष्टि से जो प्रयास होगा, वो मैं करूंगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: एनएसए और सीडीएस ने की सैन्य गतिविधियों की समीक्षा, गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों का बढ़ाया मनोबल
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…