नैनीताल/हल्द्वानी: किताबों को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी,स्कूलों में बेची जा रहीं हैं महंगी किताबें।

Spread the love

नैनीताल/हल्द्वानी: किताबों को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी,स्कूलों में बेची जा रहीं हैं महंगी किताबें।

निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। हल्द्वानी विकासखंड में छह टीमें बनाकर 18 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। कमियां पाए जाने पर 14 स्कूलों को नोटिस दिया गया है। इनमें एक स्कूल में महंगी किताबें बेची जा रहीं थीं। तीन स्कूल ऐसे पाये गए जहां निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदवाई जा रही थीं।
बुधवार को सीईओ केएस रावत हल्द्वानी के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां एनसीईआरटी के अलावा महंगी पुस्तकें मंगाई गई थीं। सीईओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीईओ को दिए हैं। सीईओ ने कहा कि निजी विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों को महंगे दामों पर पुस्तकें बेचने और फीस वृद्धि करने पर 22 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का उचित जवाब नहीं देने पर विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

अभिभावकों ने उठाई मांग, जिले भर में अभियान चलाए शिक्षा विभाग
भीमताल। भीमताल, नैनीताल, भवाली, कालाढूंगी, रामनगर के निजी विद्यालयों मेें निरीक्षण नहीं किए जाने पर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों ने कहा कि विभाग को जिले के सभी निजी स्कूलों पर निरीक्षण कर अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई करनी चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *