नैनीताल – ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना पड़ा भारी, ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित।

Spread the love

रमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुधलाकोट के पंगोट के ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि पर कब्जा करना भारी पड़ गया। श्री कैंची धाम तहसील की जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर एसडीएम वीसी पंत ने ग्राम प्रधान ललित चंद्र आर्या को ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि पूर्व में ग्राम प्रधान को सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन प्रधान की ओर से कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 (संशोधित 2019) की धारा 8 (5) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान ललित चंद्र आर्या निवासी ग्राम बुधलाकोट तोक पंगोट को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के चलते ग्राम प्रधान के पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Spread the love
और पढ़े  साइबर ठगी: किसान के खाते से 1 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई,FIR दर्ज
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love