नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिए भू-धंसाव और भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश

नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिए भू-धंसाव और भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर भू-धंसाव और भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे समय रहते ऐसे क्षेत्रों में बचाव कार्य कराए जा सकें। मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने भीमताल ब्लाक के ढुंगशिल व आलूखेत की पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए कृषि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सर्वे कर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

आलूखेत और ढुंगसिल में सर्वे कर स्टीमेट बनाएं
डीएम ने ग्रामसभा ढुंगसिल और आलूखेत में भूस्खलन से आवासीय भवनों को खतरे से रोकने और समस्या के समाधान के लिए कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सर्वे कर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे चिह्नित क्षेत्रों में समय रहते भू-धंसाव और भूस्खलन से बचने के लिए स्क्रबर, कलवर्ट व नालियों आदि की व्यवस्था की जाए। ताकि वर्षाकाल के कोई भी क्षेत्र प्रभावित न हो।

और पढ़े  टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…