नैनीताल- जनवरी तक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बुकिंग हुई फुल,कारोबारियों की तैयारी पूरी

 

रामनगर में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग पहले ही करा दी है। पार्क के ढिकाला, बिजरानी, गर्जिया, ढेला, झिरना और दुर्गादेवी जोन की बुकिंग जनवरी तक फुल हो चुकी है। फाटो, हाथीडगर, सीतावनी, भंडारपानी, कालाढूंगी पर्यटन जोन की ओर भी पर्यटक रुख कर रहे हैं। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि जनवरी के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

दू्सरी ओर रामनगर के होटल, रिजॉर्ट कारोबारियों ने भी नए साल के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित डीजे नाइट का आयोजन पर्यटकों को लुभाने के लिए किया जा रहा है। पांच जनवरी तक होटल, रिजॉर्ट की बुकिंग फुल हो चुकी है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान ने बताया कि रामनगर और नैनीताल में लगातार बुकिंग बढ़ रही है। नए साल के मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर और नैनीताल पर्यटकों से गुलजार नजर आएंगे।

और पढ़े  हल्द्वानी: कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट, दमकल ने पाया काबू
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…