नैनीताल- मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ से अधिक योजनाओं का दिया तोहफा, मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन

 

 

सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख रुपये की 13 योजनाओं को तोहफा दिया। सीएम ने 30.66 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण और 90.86 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्य रूप से 42.77 करोड़ रुपये की बहु प्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन भी किया।

मेट्रोपोल परिसर में पार्किंग के भूमि पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य करेंगे। इनसे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार आधारभूत जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है। जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, इनके कार्य में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल आदि रहे।

इनका किया लोकार्पण
29.16 करोड़ रुपये से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया।
1.50 करोड़ रुपये से हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित राबाइंका हल्द्वानी में पुस्तकालय की मरम्मत और सुधार

11 योजनाओं का शिलान्यास हुआ

9.63 करोड़ रुपये से बेतालघाट ब्लॉक के दूनीखाल से रातीघाट पाडली मोटर मार्ग।
34.3 करोड़ रुपये सेनेशनल होटल तल्लीताल में ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग।
बेतालघाट ब्लाक में 60.57 लाख रुपये से अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना।
रामनगर में 38.37 करोड़ से पुरानी तहसील की खाली भूमि पर बहु मंजिला पार्किंग।
10.29 लाख रुपये से रामनगर के शंकरपुर में एक सर्वो वोल्टेज स्टैबलाइजर।
10.29 लाख से रामनगर के जोगीपुरा में एक सर्वो वोल्टेज स्टैबलाइजर।
78.22 लाख रुपये से रामनगर के चार विद्यालयों की मरम्मत व निर्माण कार्य।
61.23 लाख रुपये से हल्द्वानी में चार विद्यालयों की मरम्मत एवं निर्माण का कार्य।
4.4 करोड़ रुपये से लालकुआं में 14 विद्यालयों एवं एक आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत एवं निर्माण।
2.8 करोड़ रुपये से कालाढूंगी में पांच विद्यालयों, एक सड़क निर्माण, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक उपकेंद्र की मरम्मत।
28.82 लाख रुपये से काठगोदाम के पास दानीजाला गांव में रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण कार्य।

और पढ़े  हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी के समय पैदल चलते हुए अचानक जमीन पर गिरा युवक, मौके पर मौत

 

नैनीताल में सीएम ने 121 करोड़ से अधिक योजनाओं का दिया तोहफा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…