नैनीताल- बड़ी खबर: कल हल्द्वानी,लालकुआं,रामनगर कालाढूंगी, क्षेत्र के बंद रहेगें सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल।।

 

जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाले की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।

और पढ़े  हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…