नैनीताल / भीमताल: शिक्षकों नें CEO कार्यालय में भरी हुंकार- कहा- हमारी मांगे पूरी करे राज्य सरकार

नैनीताल / भीमताल: शिक्षकों नें CEO कार्यालय में भरी हुंकार- कहा- हमारी मांगे पूरी करे राज्य सरकार

राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के शिक्षकों ने शुक्रवार को भीमताल मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

नैनीताल राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडे ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती करने से शिक्षक-शिक्षिकाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से सीधी भर्ती का विरोध किया जा रहा है। लेकिन सीएम और शिक्षा मंत्री की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों के पूरे नहीं होने तक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

जिला मंत्री नमिता पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के फैसले से शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांग को पूरा कराकर रहेंगे।

और पढ़े  देहरादून - उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…