नैनीताल: वायरल हुआ रिश्वत मांगने का ऑडियो, पटवारी निलंबित, 25 से 50 हजार मांगने का आरोप

रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने रामगढ़ तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को निलंबित कर दिया है। शिकायत और उपलब्ध ऑडियो की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही प्रतीत होने पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने यह कार्रवाई की है।

डीएम वंदना ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र के फेसबुक पर रिश्वत मांगने की वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ। जांच के बाद पाया गया कि उक्त ऑडियो में आवाज प्रकाश चंद्र देवतल्ला की है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश की ओर से सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने, कार्य में बेवजह देरी व भूमि का खसरा देने के एवज में 25 हजार से 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप हैं। डीएम ने बताया कि निलंबन की अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक तहसील खनस्यूं में संबद्ध रहेंगे।

 

डीएम ने दिए जांच ने आदेश
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने रिश्वत मांगने के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। साथ ही संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़े  मोबाइल की दुकानों की रार में चली चाकू: अस्पताल के अंदर ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत, दिनदहाड़े हत्या से दहशत
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…

    रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

    लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट…