मसूरी: हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था युवक, अचानक हुई मौत

Spread the love

रियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हिसार के देव नगर गंगवा निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार पुत्र वजीर सिंह अपने दोस्त मनीत और रविकांत के साथ मसूरी घूमने आया था। बताया गया कि एक होटल के पास वाहन खड़ा करते समय अचानक पवन कुमार को खून की उल्टी होने लगी।

 

घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना राजपुर से कोतवाली मसूरी को डेथ मेमो प्राप्त हुआ है।

परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: 11 महीने के बच्चे के नाक से निकाला जोंक,लगातार आ रहा था खून
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love