दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर: मोहिन ने देवेन्द्र के गले में मारी गोली, हत्यारे ने थाने में किया सरेंडर

दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में फाइनेंसर ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति देवेन्द्र गुप्ता की गुरुवार देर शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़ित को दो गोलियां मारीं थीं। व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी फाइनेंसर मोहिद (36) ने दक्षिण जिले के तिगड़ी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि 10 लाख रुपये के विवाद को लेकर ये हत्या की गई है।

 

गर्दन पर थे गोली के निशान
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार देर शाम को हुई। अधिकारियों के मुताबिक तिगड़ी थाने में गोलीबारी के संबंध में सूचना दी गई थी। देवेन्द्र गुप्ता की गर्दन पर गोली लगने का घाव मिले। उन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देवेंद्र गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। आरोपी 36 वर्षीय मोहिद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया गया।

 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध जांच (फोरेंसिक) विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रासंगिक साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक जांच में इस घटना के मकसद के बारे में अलग-अलग बातें सामने आई हैं, जिन्हें गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक और बैलिस्टिक जांच और तकनीकी सबूतों के जरिये सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

और पढ़े  दिल्ली- डीएमआरसी का बड़ा फैसला, प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद

 

 

10 लाख रुपये का लेन-देन था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहिद फाइनेंस का काम करता था। उसने मृतक को 10 लाख रुपये दे रखे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित देवेंद्र गुप्ता पैसे लौटा नहीं आ रहा था। इसके बाद आरोपी ने गोलियां मारकर बृहस्पतिवार देर शाम उसकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…