मंदिर में हत्या : ममेरे भाई ने की मंदिर में सो रहे युवक पंकज शुक्ला की हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा|

अयोध्या-
जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत भूआपुर देवगांव स्थित हनुमान मंदिर पर रात में सो रहे 35 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा चंद कुछ घंटे के बाद ही हो गया। युवक की हत्या उसके ममेरे भाई गुल्लू ने ही की थी। हत्यारा ममेरा भाई गुल्लू मिश्रा गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या का खुलासा जिले के एसएसपी शैलेष पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि हत्या के पहले रात को पंकज और गुल्लू के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद गूल्लू ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके पहले हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

अमेठी जिले के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का रहने वाला पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला थाना क्षेत्र कुमारगंज के भूआपुर देवगांव में दो दिन पहले अपने ननिहाल श्याम नारायण मिश्रा के यहां आया हुआ था।

अत्यधिक गर्मी होने के कारण बीते शनिवार की देर रात वह हनुमान मंदिर में सोने के लिए चला गया जहां रात में धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।

और पढ़े  UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…