FIRE CASE – सिलिंडर फटा और मच गयी तबाही,आगन में आनी थी बेटी की बरात वहां लग गये शवो के ढेर..

Spread the love

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में मंडप कार्यक्रम में खाना बनाते सिलिंडर में आग लग गई। इससे गांव की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी (65), गंगा देवी (70) नीलम (35) और वंदना (22) की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में तीन और लोग भी झुलसे हैं। इनका इलाज बरेली व बदायूं के अस्पतालों में चल रहा है। गांव के प्रधान ओमवीर के भाई रामनिवास यादव की बेटी प्रियंका की बरात रविवार को कलान के जैथरा गांव से आनी थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को मंडप का कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। शाम चार बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थीं। जैसे ही गैस जलाई गई, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आसपास की महिलाएं सिलिंडर से निकली लपटों से घिर गईं। बुरी तरह से झुलसकर प्रियंका की दादी, नानी और दो ममेरी बहनों की मौत हो गई। वहीं, मनोरमा, आलोक और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए।
जहां गाए जा रहे थे मंगल गीत, वहीं पर शव पड़े देख छलक पड़े आंसू
कलान के विक्रमपुर गांव में प्रियंका की शादी में रंग में भंग पड़ गया। कुछ घंटे पहले जहां पर शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थी। वहीं पर सिलिंडर में आग लगने से मातम छा गया।शुक्रवार देर शाम तक लोग वहीं पर बैठकर बातें करते रहे। शनिवार शाम को भव्य आयोजन की तैयारी थी। दोपहर में हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
आधी रात तक गुलजार रहने वाले गांव के चौराहों पर भी सन्नाटा पसरा है। चौपालें भी सूनी हो गईं। चार महिलाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- SC का निर्देश- दो हफ्ते में SIT दाखिल करे स्टेटस रिपोर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *