रुद्रपुर- ज्योति के बिजनेस पार्टनर पर हत्या की FIR दर्ज, भाई-बहन ने लगाए आरोप, जानें…

Spread the love

 

पांच सितारा होटल में महिला पर्यटक ज्योति शर्मा (40) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बहन की तहरीर पर पुलिस ने पार्टनर अमित के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतका की बहन वंदना शर्मा ने आरोप लगाया है कि अमित ने ही उसकी बहन की हत्या की है और वह लगातार उसकी बहन का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा था।

 

बृहस्पतिवार को मृतका ज्योति की बहन वंदना शर्मा रुद्रपुर पहुंची। उन्होंने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि अमित ने ज्योति को लंबे समय से धोखे में रख कर उसका आर्थिक और मानसिक शोषण किया। अमित ने उनकी बहन को होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। ज्योति ने कारोबार शुरू करने के लिए करीब 38 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके अलावा उसने अपने गहनों के रूप में करीब 200 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी भी तैयार कराई थी जिसे अमित ने साझेदारी के नाम पर हड़प लिया।

आरोप है कि अमित बार-बार शादी का वादा करता रहा लेकिन जब ज्योति को उसके इरादों पर शक हुआ तो उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मार्च में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी जिसके बाद 11 मार्च को दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वंदना का आरोप है कि घटना वाले दिन अमित ज्योति को बहाने से रुद्रपुर के होटल लेकर आया जहां उसे बीयर और सिगरेट का सेवन कराया गया। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अमित ने हत्या के बाद कमरे से सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

आखिर ऐसा क्या हुआ की अमित के साथ गई ज्योति, भाई भी हैरान
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे ज्योति के भाई मनीष ने बताया कि उनके घर में ही हनुमान जयंती पर कार्यक्रम होने थे। ऐसे में ज्योति कैंची धाम जाने के लिए क्यों और कब घर से निकली उन्हें नहीं पता। हाथापाई की घटना के बाद से ज्योति ऑफिस से सीधे घर ही जाती थी लेकिन वह अचानक क्यों अमित के साथ चली गई क्या कारण थे और क्या मजबूरी थी यह जांच का विषय है।

प्रतिबंध के बाद आखिर कैसे पहुंची बीयर
मामले में एक अहम सवाल होटल प्रबंधन की भूमिका पर उठ रहा है। जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे के बाद होटल में शराब की सप्लाई प्रतिबंधित है। बावजूद इसके देर रात और सुबह तड़के बीयर उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस कर्मचारी ने नियमों को दरकिनार कर यह सप्लाई की। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उस समय ज्योति जिंदा थी या नहीं।

और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

 

ज्योति की हुई थी एंजियोप्लास्टी
मृतका की बहन ने यह भी बताया कि पिछले साल नवंबर में ज्योति की एंजियोप्लास्टी हुई थी और वह बीपी की दवाएं ले रही थी। हालांकि अत्यधिक शराब और सिगरेट के सेवन की आशंका को भी पुलिस नजरअंदाज नहीं कर रही है। फिलहाल कोतवाली पंतनगर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

तीन डॉक्टर के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
बृहस्पतिवार को डॉक्टर के तीन पैनल से ज्योति का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डॉ. मधु माथुर, डॉ. एमके तिवारी और डॉ. गगनदीप मिश्रा शामिल रहे। रिपोर्ट में प्राथमिकी तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रखा है जिसे फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

इन सवालों से उलझी गुत्थी

– ज्योति जिस बिस्तर पर बेसुध मिली वहां उसका मल निकल गया था। डॉक्टरों के अनुसार घुटन या दम घुटने की स्थिति में ऐसा होता है।

– मृतका की बहन का कहना है कि ज्योति शराब नहीं पीती थी। यदि कोई पहली बार बीयर या शराब पीये तो उल्टी के चांस अधिक रहते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

– ज्योति को समय से अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया।

– रात 12:30 बजे मौत की खबर आखिर परिजनों को 4:30 बजे क्यों दी गई।

ये था पूरा मामला
मंगलवार को लोदी थाना नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा अपने बिजनेस पार्टनर ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर (दिल्ली) के साथ कैंची धाम के लिए निकली। बुधवार की सुबह तीन बजे दोनों रुद्रपुर पहुंचे और नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे। दोपहर 12:30 अमित रिसेप्शन पर आया और तुरंत डॉक्टर बुलाने की मांग की। इसके बाद ज्योति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

और पढ़े  उत्तरकाशी: भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love