मुंबई- ये फिल्म इंडस्ट्री है यहां अंधेरा दिखाने के लिए भी लाईटें जलानी पड़ती है।

Spread the love

मुंबई- ये फिल्म इंडस्ट्री है यहां अंधेरा दिखाने के लिए भी लाईटें जलानी पड़ती है।

“गांव से ग्लैमर तक: हर्ष झा की प्रेरणादायक यात्रा ”

अगर कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो तो चाहे परिस्थिति कितनी भी बुरी क्यों न हो इंसान के हौसले के आगे झुकना ही पड़ता है। ऐसी ही हमारी आज की कहानी है फिल्म जगत के उभरते कास्टिंग डायरेक्टर “हर्ष झा” की।
जगदजनिनी मां जानकी के जमनस्थली सीतामढ़ी जिले के एक छोटे से गांव बालीगढ़ से मुंबई तक का सफर तय करना हर्ष के लिए आसान नहीं था। लेकिन कहते हैं ना मां बाप की दुआ और भाइयों का भरोसा हो तो हर मुश्किल रास्ते आसान हो जाते हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के दौरान हर्ष रंगमंच से जुड़े रहे और बीकॉम पूरा करने के बाद असली संघर्ष की ओर बढ़ चले। मुंबई आने पे दोस्तों ने पूछा की घर से क्या ले के आए हो तो हर्ष से मुस्कुराते हुवे जवाब दिया हौसला। शुरुआत के दिनों में हर्ष टीवी शो की कास्टिंग करते थे। दो साल तक लगातार कई सारे टीवी शो , मेरी दुर्गा, कस्तूर, सावधान इंडिया, क्राइम अलर्ट जैसे शो कि कास्टिंग की। लेकिन वहां उन्हें संतुष्टि नहीं मिली और और विज्ञापन की कास्टिंग में लग गए। विज्ञापन की कास्टिंग के साथ ही साथ हर्ष को फिल्मों के ऑफर आने लगे। कई सारे बड़े ब्रांड के विज्ञापन कि कास्टिंग हर्ष ने की जैसे डाबर, हिमालय, टाटा मोटर्स, टीवीएस, रेडमी, एचडीएफसी बैंक, आरबीएल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मैगी, गूगल जैसे कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन के लिए हर्ष ने कास्टिंग की। साथ ही बड़े म्यूजिक कंपनी के लिए मशहूर गायकों का म्यूजिक वीडियो भी किया। बकौल हर्ष अभी पैन इंडिया फिल्में कर रहे हैं। साउथ के कलाकार और बॉलीवुड के कलाकारों को ले कर फिल्म को खड़ा करने में हर्ष माहिर हैं। फिलहाल हर्ष धनिका नाम की फिल्म कर रहे हैं जिस में केजीएफ फिल्म के मेन विलन गरुड़ा राम हैं। साथ ही हर्ष की दो और फिल्मे ग्रीष्मा और मनाली क्रीम वर्तमान में चल रही।

और पढ़े  मानसून सत्र- 56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान', संसद सत्र से पहले PM मोदी का राहुल पर तंज

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love

    कैलाश मानसरोवर: यात्रा में रास्ते बदले, सुविधाएं बढ़ीं, पर आज भी सबसे कठिन चढ़ाई मन के भीतर

    Spread the love

    Spread the loveकैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद फिर शुरू हुई, तो मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि महामारी और बदली हुई भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच क्या यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *