अयोध्या पहुँची सांसद रीता बहुगुणा जोशी मीडिया से हुई रूबरू

Spread the love

रामनगरी अयोध्या पहुँची बीजेपी की वरिष्ठ सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में जाकर रामलला और हनुमानगढ़ी हनुमान जी दर्शन पूजन किया।इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद रिता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 2017 में योगी सरकार का गठन हुआ था तो मैं उसमें पर्यटन मंत्री थी।जब मैं पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या का क्या स्वरूप हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोचना शुरू किया। उन्होंने कहा कि 2017 में पहला दीपोत्सव हुआ और आज भी दीपोत्सव हो रहा है।दीपोत्सव विश्व आकर्षण का केंद्र बन गया है। दीपोत्सव एक ऐसा इवेंट है जो पूरे देश और पूरी दुनिया देखती है। इस बार 17 लाख दिए जलाए जाएंगे योगी सरकार के कार्यकाल 2 में इतना अंतर आ गया है। अयोध्या में एक बार फिर इतिहास रचने की जा रहा है उन्होंने कहा कि सरयू घाट, राम की पैड़ी सहित तमाम घाटों को मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों को उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री हमारे देश के धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया हैं। वह अद्भुत हैं।वही सरयू के दर्शन से ही हो जाता है।अयोध्या में उद्धार हो जाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन से हिंदू आस्था है।प्रसन्न रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। इसका शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता।तो वही रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल पर जमकर नाराजगी जताई।वही कहा कि शिव राज पाटिल के बयान पर मुझे आश्चर्य हुआ। गीता एक अनन्य सत्य है और उस पर इस तरीके का बयान गीता का अपमान है। भारतीयों की आत्मा का अपमान हैं। शिवराज पाटिल को अपने शब्द वापस मांग कर क्षमा मांगनी चाहिए।दरसअल आज शहर के देवकाली क्षेत्र स्थित पल्लवी बाटी चोखा एंड रेस्टोरेंट पर बीजेपी की वरिष्ठ सांसद रीता बहुगुणा जोशी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर सरोज मिश्रा का समाजसेवी व भावी पार्षद पद प्रत्याशी बड़ी देवकाली वार्ड के रमाकांत पांडे और प्रोपराइटर मदन कुमार गुप्ता तथा अपने साथियों के साथ बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।

और पढ़े  UP विधानसभा: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *