अवध विश्वविद्यालय ने वालंटियरों के साथ अधिकारियों ने संभाल मोर्चा,17 लाख से ज्यादा दीए जलाने का लिया संकल्प

Spread the love

राम नगरी अयोध्या के सरयू तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाने को लेकर अवध विश्वविद्यालय ने वालंटियरों के साथ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। 22000 वालंटियर राम की पैड़ी पर 17 लाख दीप बिछाए जाने का कार्य हो रहा है। और इन दीपकों को जलाए जाने के लिए रुई की बत्ती हजारों की तादात में मोमबत्ती के साथ तीन हजार टीन तेल यानी 45000 लीटर तेल मंगाया गया है।इस दौरान दीपोत्सव की नोडल अधिकारी प्रो0 अजय प्रताप ने बताया कि हम लोगो ने 17 लाख से ज्यादा दीए जलाने का संकल्प लिया है। 37 घाट कुल है।इन सभी पर दिए का बिछाने का काम कर रहे हैं।और यहाँ शाम तक दिये बिछने का कार्य हर हाल में पूरा करूँगा।उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी इतनी बड़ी है।कि हम कह भी नहीं सकते हैं लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और योगी जी यहां पर आ रहे हैं। हमारे वालंटियरो में और टीचरों में इतना उत्साह है।दरसअल एक दीपक में तेल की क्षमता को 40ml रखा गया है। जो कि कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगातार जलते रहेंगे इसके लिए 3000 से अधिक तेल की टीम को मंगाया गया है और 22000 वालंटियर अब दीपक को मिठाई जाने का कार्य शुरू कर दिया है। राम की पैड़ी पर 22000 वालंटियर सुरक्षित और सुरक्षा के दायरे में 15 मिनट में 17 लाख दीप को जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल आज राम की पैड़ी के घाटों पर दीपों को बिछाए जाने का क्रम हो रहा है। 22 अक्टूबर तक यह कार्य पूरा किए जाने के बाद 23 अक्टूबर को सुबह से ही तेल डालने और बत्ती लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा अवध विश्वविद्यालय सहित कई सामाजिक संगठन और महाविद्यालय के वालंटियर को लगाया गया है। जिसे 23 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे जलाया जाएगा इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मुख्य अतिथि के तौर पर देश के प्रधानमंत्री व कई विदेशी मेहमान भी मौजूद होंगे।

और पढ़े  UP- मानसून सत्र: विपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, इनका आचरण शर्मनाक

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *