MP- ग्वालियर में भीषण हादसा, कोहरे के बीच ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Spread the love

ग्वालियर में घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

 

जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।


Spread the love
और पढ़े  Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में 3 की मौत, आठ घायल, मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
  • Related Posts

    Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में 3 की मौत, आठ घायल, मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर…


    Spread the love

    Weather: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत वेदर सिस्टम के चलते कई इलाकों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी का असर देखने…


    Spread the love