मोतीनगर / हल्द्वानी:- दूध के टैंकर की टक्कर से ऑटो के उड़े परखचे, इलाज के दौरान चालक की मौत, पिता-पुत्र समेत 6 लोग घायल और 2 गंभीर

Spread the love

मोतीनगर / हल्द्वानी:- दूध के टैंकर की टक्कर से ऑटो के उड़े परखचे, इलाज के दौरान चालक की मौत, पिता-पुत्र समेत 6 लोग घायल और 2 गंभीर

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

oplus_1026

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लालकुआं से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रहा था। मोतीनगर के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकाला। घायल ऑटो चालक उजाला नगर निवासी मो. रफी, इंदिरा नगर निवासी मुन्ने मियां और उनका पुत्र पांच वर्षीय हसन, उजाला नगर निवासी चंदा, मोतीनगर निवासी कृति, पॉलीशीट निवा विपिन चंद्रा और ग्राम धारी बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार मेहरा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
oplus_1058

इलाज के दौरान देर रात चालक मोहम्मद रफी ने दम तोड़ दिया, जबकि हसन और विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, विधायक सुमित हृदयेश, निवर्तमान पार्षद मोहम्मद गुफरान ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस के अनुसार टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

और पढ़े  हरिद्वार- धनौरी बाजार में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *