मां ने अपने अवैध संबंधों का राज छुपाने के लिए बर्थडे पर ली अपने ही बेटे की जान।।

Spread the love

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया में एक मां ने प्यार में पागल होकर अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मर्डर की वारदात के महज 48 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मां और वारदात में शामिल उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 मई को अकोदिया पुलिस को जाटपुरा में एक 12 साल के नाबालिग वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। 
वरुण की मां ममता का उज्जैन में रहने वाले संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया से अफेयर था। प्रेमी अक्सर वरुण की मां से मिलने के लिए आता था। वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर उसकी मां से मिलने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसी दिन वरुण का जन्मदिन होने की वजह से वह घर आ पहुंचा और उसने अपनी मां को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ लिया, ममता को लगा कि बेटे ने सब देख लिया है और वह सभी बातें अपने पिता को बता देगा परिवारिक जीवन खराब होने के साथ ही बदनामी भी होगी, इसलिए ममता ने प्रेमी संजय को बेटे को ठिकाने लगाने की बात कही, जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का तकिये से मुंह दबाया और उसे मौत की नींद सुला दिया।
पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातचीत की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय अक्सर महिला के घर आया करता है, वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर आया था, जिसके बाद पुलिस ने सीधे उज्जैन से संजय को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की, संजय ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत में लागू हुआ ECA,तेल और गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *