मोटाहल्दू- प्राचीन शिव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने महज कुछ घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मोटाहल्दू- प्राचीन शिव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने महज कुछ घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 09/10/22 को कोतवाली लालकुआं क्षेत्रांतर्गत प्राचीन शिव मन्दिर मोटाहल्दू के परिसर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मन्दिर के दान पात्र को तोड़कर मन्दिर मे चढ़ाई गयी धनराशि को चोरी किया गया जिस संबंध मे दिनांक-10/10/22 को मुकदमा वादी श्री हरीश चन्द्र लोशाली पुत्र गोपाल दत्त निवासी-सिंगल फार्म हल्दूचौड़ की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफ.आई.आर.नं0-280/22, धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उपरोक्त चोरी के मुकदमे के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री डी.आर. वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना स्तरीय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित गहन पूछताछ हेतु मुखविर खास मामूर किये गये तथा चोरी की घटना के महज कुछ ही घंटो के भीतर ही शिव मंदिर परिसर से चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त मनोज शर्मा, पुत्र विजय कुमार, निवासी सिंगल फार्म बच्चीधर्मा थाना लालकुआँ उम्र- 32 वर्ष को मंदिर के दान पात्र से चोरी की धनराशि कुल-1620 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे आज समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास निम्नवत है।*
क्र0स0 FIR No U/S थ
1- FIR No- 63/13, धारा – 457/380/411, भा0द0वि0 (संबंधित थाना लालकुआं)
2- FIR No- 41/22 , धारा -379/411 भा0द0वि0 (संबंधित थाना लालकुआं)

*पुलिस टीम*
1-उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ लालकुआं
2-कॉन्स्टेबल 432 अनिल शर्मा
3-कांस्टेबल 663 प्रदीप पिलख्वाल

और पढ़े  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…