मोटाहल्दू / हल्दूचौड़ : समाजसेवी कीर्ति पाठक ने दिया जनता की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय देहरादून (उत्तराखंड ) विषय : हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बनाने संबंधित एवं क्षेत्र की समस्या हेतु प्रार्थना पत्र। महोदय : निवेदन के साथ आपको अवगत कराना चाहती हूं कि, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी जोकि थाना लालकुआं, जिला नैनीताल के अंतर्गत आती है ,उसको रिपोर्टिंग चौकी बनाया जाए, जिसमें क्षेत्र की जनता को लालकुआं थाने के चक्कर न काटने पड़े़ एवं हल्दूचौड़ चौकी के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतें आती हैं क्षेत्र की जनसंख्या अधिक होने के कारण पुलिस चौकी में पुलिस बल काफी कम है, साथ ही साथ उक्त चौकी में एक वाहन की भी नितांत आवश्यकता है ,।जिस प्रकार से हमारे क्षेत्र में नशे का कारोबार काफी फैल चुका है, आप के प्रयास से पुलिस चौकी हल्दूचौड़ को पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के साथ एक गस्त हेतु वाहन की व्यवस्था आप के माध्यम से हो जाए तो काफी हद तक उक्त समस्या का निदान हो सकता है । अतः हमें आशा है कि आप के स्तर से सभी समस्याओं का निदान किया जा सकता है, उक्त समस्याओं के निदान करने पर समस्त क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…