मोटाहल्दू-: गौला खनन संघर्ष समिति को मिला प्रतिष्ठित व्यापारी हेमंत नरूला का साथ, मांग पूरी नहीं हुई तो जल्द ही करेंगे स्टोन क्रेशर की सेल बंद।

Spread the love

मोटाहल्दू-: गौला खनन संघर्ष समिति को मिला प्रतिष्ठित व्यापारी हेमंत नरूला का साथ, मांग पूरी नहीं हुई तो जल्द ही करेंगे स्टोन क्रेशर की सेल बंद।

गौला खनन संघर्ष समिति का मोटाहल्दु में चल रहे धरने के 49 वे दिन लाल कुआं के प्रतिष्ठित व्यापारी हेमंत नरूला ने अपना समर्थन गौला खनन संघर्ष समिति को दिया। आश्वासन दिया कि अगर कोई भी जरूरत पड़े तो मैं वाहन स्वामियों के लिए तैयार हूं। वहीं दूसरी ओर आज गौला खनन संघर्ष समिति के एक शिष्टमंडल ने क्रमवार लाल कुआं गेट, देवरामपुर गेट और बेरी पढ़ाव गेट के पदाधिकारियों ने अपनी बैठक ली। अध्यक्ष जीवन कबडवाल ने वाहन स्वामीयो से फार्म नहीं लेने की अपील की ।लाल कुआं डिवीजन के सभी वाहन स्वामीयो ने जब तक रेट नहीं तब तक गेट का आश्वासन समिति को दिया। वहीं दूसरी ओर बैठक में यह तय हुआ अगर शासन-प्रशासन जल्द ही गौला खनन संघर्ष समिति के मांगों को नहीं मानेगी तो वाहन स्वामी मजबूरी वश स्टोन क्रेशर की सेल बंद करेंगे ।संयोजक रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के यहां भी गया उन्होंने परिवहन आयुक्त एके सिंह एवं वित्त सचिव शैलेश बगोली से फोन पर वार्ता की। परिवहन आयुक्त एके सिंह का कहना है परिवहन से संबंधित उनकी मांगों को शीघ्र ही वित्त की बैठक में रखनी है। शीष्ट मंडल में रमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष जीवन कबडवाल, मनोज बिष्ट, गणेश बिरखानी ,चेतन जोशी, पंकज दानू ,बसंत जोशी, नवीन जोशी मदन उपाध्याय ,खीमा बल सुनी, इंदर सिंह नयाल, अनिल भट्ट रमेश चंद जोशी कोषाध्यक्ष, गोली भट्ट, सुनील गोस्वामी, दीपू कांडपाल राजू चौबे बंशीधर भट्ट गंगाधर पांडे पूरन बिष्ट भुपाल चौबे ,प्रियाग दत्त पांडे, ललित दानू, सावन पथनी, नवल जोशी, नरेंद्र कार्की, संजय शर्मा,मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *