मोरबी पुल हादसाः पुलिस ने दाखिल की 1262 पेज की चार्जशीट, ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल का नाम भी शामिल

मोरबी पुल हादसाः पुलिस ने दाखिल की 1262 पेज की चार्जशीट, ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल का नाम भी शामिल

मोरबी हादसा मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। 1262 पेज की इस चार्जशीट में पुल का संचालन करने वाली कंपनी ओरेवा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जयसुख पटेल को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसे में जयसुख पटेल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसे में जयसुख पटेल ने बीती 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

मोरबी पुल हादसे में गुजरात सरकार भी मोरबी न्यायपालिका को भंग कर सकती है। इसके लिए सरकार ने पहले नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर सरकार नगरपालिका के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो वह नगरपालिका को भंग भी कर सकती है। वहीं सरकार के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए नगरपालिका ने एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेजों को वापस लौटाने की मांग की है। नगर पालिका का कहना है कि हादसे के बाद से सभी दस्तावेज मामले की जांच कर रही एसआईटी के पास हैं, ऐसे में उसे सरकार के नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

30 अक्टूबर 2022 को मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन पुल टूट गया था। जिसके चलते 135 लोगों की मौत हो गई थी। यह पुल ब्रिटिश काल में बना था और नगर पालिका के समझौते के तहत ओरेवा ग्रुप इस पुल का संचालन और रखरखाव कर रहा था। पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के 4 कर्मचारियों को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया है। जिनमें दो मैनेजर और दो टिकट क्लर्क शामिल हैं।

  • Related Posts

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…

    गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार, मुंबई के 4 लोगों की मौत

    गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने…