तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी

Spread the love

त्तराखंड में मानसून के आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेशभर में अगले तीन-चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। इस बीच प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में गर्जन, तेज बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मानसून उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी से होकर गुजरा। 26 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं। तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सहसपुर सीट, हरक सिंह रावत के बयान से सियासी हलचल तेज, चार चुनाव से बुलंद हो रहा भगवा
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love