छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून: कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी

त्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में सक्रिय मानसूनी सिस्टम और ऊपरी हवा के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। इसका अ0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बस्तर संभाग के कई जिले तथा अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में यलो अलर्ट भी प्रभावी रहेगा।
शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लटोरी, कुसमी, पत्थलगांव, मैनपाट, सीतापुर और पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश कम होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने के आसार हैं।

और पढ़े  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का शियर जोन भी प्रभावी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों से खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
  • Related Posts

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार

    इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर गौरेला के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।…

    6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान, कोर्ट ने सुनाया फैसला- दरिंदे चाचा को मृत्युदंड

    छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मृतका के परिजनों…