Monsoon Session: कार्रवाई- कांग्रेस के ये 4 सांसद पूरे सत्र के लिए किये गए निलंबित,ओम प्रकाश बिड़ला ने की यह कार्रवाई

कांग्रेस के चार सासंदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद जोतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को निलंबित किया गया है। लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम प्रकाश बिड़ला ने यह कार्रवाई की है। मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को स्पीकर बिड़ला ने सदन के अंदर प्रदर्शन कर रहे सांसदों को अंतिम चेतावनी दी। हंगामे के बीच बिड़ला ने कहा, यह लोकतंत्र का मंदिर है।

संसद परिसद के भीतर तख्तियां ले जाने पर लगा था प्रतिबंध
मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले संसद परिसर के भीतर तख्तियां ले जाने और विरोध प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मणिकम टैगोर, राम्या हरिदास, जोतिणि और टीएन प्रतापन को एक अभूतपूर्व कार्रवाई में निलंबित कर दिया गया।

नियम 374 के तहत की गई कार्रवाई
कांग्रेस सांसदों यह कार्रवाई नियम 374 के तहत की गई है। नियमें जिद्द और जानबूझकर सदन की कार्यवाही रोकना शामिल है। इसके अलावा इस नियम में सीपकर के प्राधिकार की उपेक्षा करना और नियमों का दुरुपयोग भी शामिल है। इन सांसदों के खिलाफ पहले निलंबन प्रस्ताव दिया गया था जिसके बाद सर्वसम्मित ने सभी को निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़े  CJP- भाजपा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, पुलिस ने ममता के बाद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…