Monsoon Session 18 july :18 जुलाई से शुरु होगा संसद का मानसून सत्र , इसी दिन होगा राष्ट्रपति चुनाव||

Spread the love

संसद के मानसून सत्र के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है।

मुर्मू और सिन्हा के बीच मुकाबला
राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ही अब मुकाबले में रह गए हैं। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था और उस दिन तक 94 लोगों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। इनमें से 28 को पेश करते वक्त ही खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मानदंड पूरा नहीं करने को लेकर 107 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट नामांकन पत्रों ने सभी मानदंडों को पूरा किया और उन्हें स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 2 जुलाई को दोपहर तीन बजे के बाद राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी, जो नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।
इस बीच खबर आ रही है कि नए संसद भवन में भारत की विविधता देखने को मिलेगी। नई इमारत के प्रवेश द्वार पर एक पारंपरिक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संसद भवन में एक गैलरी भी होगी, जिसमें भारतीय लोकतंत्र की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इमारत की आंतरिक सज्जा में देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपरा को कलाकृतियों के जरिए सहेजा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने नई इमारत की आंतरिक सज्जा की योजना बनाने के लिए तीन समितियों का गठन किया है।

और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-NCR में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *