मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का हाल

Spread the love

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 जम्मू से उत्तराखंड तक कैसी रहेगी मानसून की चाल?
 मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर में भी इस अवधि के दौरान बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में भी 11 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अगले पांच दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के और हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के शेष भागों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है।

और पढ़े  बॉर्डर से 15 किमी के दायरे में 12 मस्जिदें ध्वस्त: राजस्थान में गहराया विवाद, 7 जुलाई को कोर्ट करेगा सुनवाई

 

बंगाल की खाड़ी में कैसी बन रही है स्थिति
 बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। यदि वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में इन राज्यों में मानसून की औपचारिक दस्तक देखने को मिल सकती है।

 

 

 दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 
 दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर अभी जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार 11 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

 पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कितनी हो सकती है बारिश 
 दक्षिण-पश्चिम मानसून और अन्य सक्रिय मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से 11 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 155.6 से 204.4 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज हो सकती है। इसके अलावा बिहार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

और पढ़े  Bengal-: TMC से बगावत का BJP ने दिया इनाम, सुष्मिता-सुखेंदु शेखर समेत 3नेताओं को राज्यसभा टिकट

 किन राज्यों में बिजली गिरने की आशंका
 मौसम विभाग ने बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत अनेक राज्यों में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love