मोइंगसुहा ने 4 लोगों को दी नई जिंदगी- मिजोरम के परिवार ने सहा बेटे का दर्द, लिखी मानवता की कहानी

Spread the love

हमदाबाद में इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। मामले में मिजोरम के 24 साल के युवक मोइंगसुहा के परिवार ने अपने बेटे के ब्रेन-डेड होने के बाद उसके अंग दान करने का फैसला लेकर चार लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है।

मिजोरम के मामित जिले के तुइपुइबारी गांव के रहने वाले मोइंगसुहा अपनी बहन से मिलने अहमदाबाद आए थे। इसी दौरान मेम्को ब्रिज के पास उनका एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें 25 अप्रैल को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 28 अप्रैल को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

इस दुखद स्थिति में भी मोइंगसुहा की मां ने हिम्मत दिखाते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने बेटे के अंग दान करने की अनुमति दे दी। उनके इस फैसले ने न सिर्फ उनके बेटे की याद को अमर बना दिया, बल्कि चार जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी भी दी।

 

डॉक्टरों के अनुसार, मोइंगसुहा का दिल, लिवर और दोनों किडनी दान की गईं। इन अंगों का प्रत्यारोपण अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल और सिविल मेडिसिटी परिसर के किडनी अस्पताल में किया जाएगा। इससे चार अलग-अलग मरीजों को जीवनदान मिलेगा।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने इस घटना को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मिजोरम के इस परिवार का फैसला यह दिखाता है कि अब देश के हर हिस्से में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। दुख की इस घड़ी में भी परिवार का यह निर्णय वास्तव में प्रेरणादायक है।

और पढ़े  शरद पवार ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे

सिविल अस्पताल के लिए यह 238वां अंगदान है। अब तक यहां कुल 1026 अंग और ऊतक दान किए जा चुके हैं, जिनमें 212 लिवर, 439 किडनी, 76 दिल, 34 फेफड़े, 6 हाथ, 2 छोटी आंत, 194 आंखें और 44 स्किन शामिल हैं। इन अंगदानों की मदद से अब तक सैकड़ों मरीजों को नई जिंदगी मिल चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 10 से ज्यादा की मौत, रेलवे ट्रैक के पास हुआ जोरदार धमाका

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल…


    Spread the love

    गर्मी से तपा पूरा भारत: विदर्भ में पारा 47.2°C पार, तेलंगाना में लू से 16 की मौत, जानें कब से बरसेंगे बदरा

    Spread the love

    Spread the loveदेश का एक बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी…


    Spread the love