Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर, 68,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर  रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वे महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे। वे 1 मई को मुंबई जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह केरल जाएंगे और 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

 

इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश जाएंगे और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। 

विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मुंबई में ‘विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) का उद्घाट्न करने के साथ ही यहां जुटे एक हजार से अधिक क्रिएटर्स का उत्साह बढ़ाएंगे।

वेव्स 2025 चार दिवसीय कार्यक्रम मीडिया और मनोरंजन जगत को साथ लाएगा। वेव्स 2025 की टैगलाइन है ‘कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज’ । इसमें 90 से अधिक देशों की भागीदारी होगी, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ‘क्रिएटोस्फियर’ सत्र में दुनियाभर के युवा रचनाकारों से भी बातचीत करेंगे, जिन्होंने 31 अलग-अलग ‘क्रिएट इन इंडिया’ चुनौतियों में भाग लिया है। मोदी विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

केरल में प्रधानमंत्री विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट करेंगे देश को समर्पित
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी केरल में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट  राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के तहत भारत के समुद्री क्षेत्र में किए जा रहे परिवर्तनकारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। यह वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने, रसद दक्षता को बढ़ाने और कार्गो ट्रांसशिपमेंट के लिए विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता को कम करने में योगदान देगा।

मिसाइल परीक्षण रेंज की रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी अमरावती में 58,000 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।  प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न खंडों का चौड़ीकरण, सड़क ओवर ब्रिज और सबवे का निर्माण आदि शामिल हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को रेलवे परियोजनाएं भी समर्पित करेंगे जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी और क्षमता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं में बुग्गनपल्ले सीमेंट नगर और पन्यम स्टेशनों के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण, रायलसीमा और अमरावती के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना और न्यू वेस्ट ब्लॉक हट केबिन और विजयवाड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण शामिल है।

और पढ़े  बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची से बाहर किए गए लोग नहीं कर पाएंगे मतदान, बंगाल में SIR विवाद के बीच 'सुप्रीम कोर्ट' का फैसला

वहीं, पीएम आंध्र प्रदेश के नागयालंका में करीब 1,460 करोड़ रुपये की लागत वाली मिसाइल परीक्षण रेंज की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें एक प्रक्षेपण केंद्र, तकनीकी उपकरण सुविधाएं, स्वदेशी रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम शामिल होंगे जो देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ाएंगे।

‘पीएम एकता मॉल’ का करेंगे शिलान्याश
पीएम विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा में ‘पीएम एकता मॉल’ की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने कहा कि इसका उद्देश्य मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है।


Spread the love
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love