Modi: सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर आया PM मोदी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा प्रधानमंत्री ने

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों से जारी अनशन को समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे डॉक्टरों की सलाह मानने और जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुधारने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा ‘मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।

 

मेदांता अस्पताल में मंत्रियों की मौजूदगी में टूटा अनशन
28 जून से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता, डॉक्टर और वांगचुक के परिजन मौजूद थे। मंत्रियों ने वांगचुक को एक कप से घूंट पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ते वक्त वांगचुक ने दोनों मंत्रियों का हाथ थामकर कहा कि वे अनशन खत्म करके बहुत आभारी और खुश हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि की ओर मुड़कर कहा कि वे हमेशा उनके साथ रही हैं और वे धन्यवाद देने के बजाय अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

 

सरकार ने दीं तीन प्रमुख गारंटी
अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की ओर से मिले आश्वासनों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई 2026 के ‘संसद मार्च’ में शामिल युवाओं पर पुलिस केस दर्ज न करने को लेकर सरकार सकारात्मक है। इसके अलावा संसद में पेपर लीक का स्थायी समाधान निकालने और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, पेपर लीक की घटना की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

और पढ़े  भारत-चीन संबंध: ब्रिक्स के लिए दिल्ली आ रहे जिनपिंग, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर ड्रैगन का रुख क्या?

कॉकरोच जनता पार्टी का रुख और पीएम मोदी का एलान
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर राहत जताई और उनके साहस का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर उनकी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों के लिए अत्यंत दर्दनाक मुद्दा है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई कड़े कदम उठाए गए हैं और दोषियों को जेल भेजा गया है। पीएम ने कहा कि छात्रों का साल खराब न हो, इसके लिए तुरंत परीक्षाएं कराना और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करना जरूरी था। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कैबिनेट में चर्चा के बाद फास्ट-ट्रैक कोर्ट से जुड़ा बिल तैयार किया जाएगा और संसद के दूसरे हफ्ते में सोमवार से इसे पास कराने की कोशिश की जाएगी।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…