कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित हुए विधायक राहुल ममकूटाथिल, मलयालम अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप

Spread the love

 

 

लेखिका हनी भास्करन और मॉडल रिनी एन जॉर्ज की ओर से लगाए गए अश्लील आचरण के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी ने पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हालांकि, वह विधायक के रूप में कार्य करते रहेंगे। बढ़ते विरोध, कार्रवाई और इस्तीफे की मांग के बीच यह निलंबन किया गया है। ममकूटाथिल ने पहले ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गंभीर के आरोपों को लेकर पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल के इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा शाखा, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने केरल के पलक्कड़ में एक विरोध मार्च निकाला था और राहुल ममकूटाथिल के विधायक पद से इस्तीफे की मांग की थी।

 

पूरा मामला समझिए
ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसके बाद भाजपा और माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। नेता पार्टी की आंतरिक जांच का भी सामना कर रहे थे। इसके बाद कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए और राजनीतिक विरोधी विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ा रहे थे।

ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप
शुक्रवार को केरल के कोझिकोड निगम क्षेत्र से भाजपा परिषद दल की नेता नव्या हरिदास ने आरोप लगाया था कि ममकूटाथिल के खिलाफ कई और आरोप लगाए गए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि कई महिलाओं और यहां तक कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी पलक्कड़ विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

‘आरोप सबूतों, चैट हिस्ट्री, वॉयस मैसेज वगैरह के साथ’
हरिदास ने एएनआई को बताया, ‘पलक्कड़ के मौजूदा विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप हैं। यह किसी एक महिला की शिकायत नहीं है। कई महिलाएं उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कर रही हैं। और भी चौंकाने वाली बातें तब सामने आती हैं, जब उस सूची में ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी शामिल हो जाते हैं। इसलिए राहुल के खिलाफ ये निराधार आरोप नहीं हैं। ये सभी आरोप सबूतों, चैट हिस्ट्री, वॉयस मैसेज वगैरह के साथ आ रहे हैं।’

और पढ़े  सेवा तीर्थ- नए PM कार्यालय सेवा तीर्थ में आज पहली कैबिनेट बैठक

‘आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी’
इससे पहले गुरुवार को केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने पलक्कड़ विधायक पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की थी और कांग्रेस पार्टी की ओर से गहन जांच का आश्वासन दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अगर आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली: जामियानगर के ओखला विहार में अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the love     ईरान पर इस्राइली और अमेरिका ने मिलकर हमला किया। जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई की मौत के…


    Spread the love

    एक्शन में केजरीवाल- शराब घोटाले में कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद केजरीवाल की जंतर मंतर पर जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveशराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी…


    Spread the love