अयोध्या की रामलीला में माँ सीता की भूमिका निभाएगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा

Spread the love

योध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और अयोध्या की रामलीला के संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि माँ सीता के रूप में दिखेगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला जिसे पिछले वर्ष रिकॉर्ड तोड़ 45 करोड़ लोगों ने देखा था। इस रामलीला के दर्शक दुनिया भर के कोने कोने से हैं जो इसे विश्व की सबसे प्रसिद्ध रामलीला के रूप में खास बनाती है। 2025 की रामलीला और भी खास होने वाली है। क्योंकि इस वर्ष अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा इसमें माँ सीता का किरदार निभाने वाली हैं। राजस्थान की रहने वाली मणिका मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

अयोध्या की रामलीला 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भगवान राम की जन्मभूमि राम कथा पार्क में आयोजित की जाएगी।

रामलीला में मां सीता का किरदार निभाने को लेकर मणिका विश्वकर्मा काफी एक्साइटED हैं। खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं काफी दिनों से अयोध्या जाने के लिए सोच रही थी लेकिन किसी न किसी कारण से टलता चला गया और अब श्री राम की कृपा से अयोध्या जा भी रही हूँ तो सीता के रूप में जिससे मैं बेहद उत्साहित हूं। यह साल मेरे लिए कई मायनों में बेहद खास है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से विश्व की सबसे बड़ी रामलीला, अयोध्या की रामलीला के लिए मुझे मां सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला है मैं बेहद उत्साहित हूं।’

अयोध्या की रामलीला में कई जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस वर्ष की रामलीला 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में आयोजित की जाएगी। रामलीला में प्रमुख भूमिकाएं:

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा

– परशुराम: पुनीत इस्सर, जो महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
– बाली: मनोज तिवारी, भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद।
– केवट: रवि किशन, गोरखपुर के सांसद।
– हनुमान जी: राजेश पुरी, जाने-माने एक्टर।
– रावण: मनीष शर्मा, जो तीसरी बार इस भूमिका में नजर आएंगे।
– भगवान राम: राहुल गुच्चर।
– मेघनाद: रजा मुराद।
– राजा जनक: अवतार गिल।
– विभीषण: राकेश बेदी।
– माँ सीता: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा।
– भगवान लक्ष्मण: राजन मोदी।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love